महमूदाबाद: महमूदाबाद क्षेत्र की बेटियों ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
महमूदाबाद के प्रकाश ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में कशिश वर्मा और इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने फोन पर बात कर छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने मंत्री जी का आभार जताया।