पुपरी: हरदिया पंचायत भवन में बीपीएससी की प्रतियोगिता में सफल छात्र धीरज कुमार को किया गया सम्मानित
हरदिया पंचायत भवन में गुरुवार को एक बजे दिन में मुखिया राजन कुमार के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीपीएससी परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स के पद पर सफल छात्र धीरज को मुखिया एवं अन्य लोगो द्वारा मिथिला पांग, शाल व उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।