हरसूद: नया हरसूद छनेरा में जगह-जगह हुए भंडारे के आयोजन
Harsud, Khandwa | Oct 20, 2026 नवरात्रि उत्सव के समापन अवसर पर नया हरसूद छनेरा में मंगलवार को जगह-जगह भंडारे के आयोजन हुए। फीलगू चौराहे पर जय जल देव समिति नया हरसूद छनेरा, सिंगाजी कॉलोनी तथा एनव्हीडीए कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर मंगलवार सुबह 11 से भंडारे प्रारंभ हो गए थे। फीलगुड चौराहे पर मंगलवार शाम 5:45 बजे तक भी भंडारा जारी रहा।