खानपुर: पनवाड़ कस्बे में 132 KV लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते 60 गाँवों में आज 4 घंटे बिजली रहेगी बंद
पनवाड़ कस्बे में 132 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते 60 गाँवों में आज 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता जसवंत सिंह ने आज मंगलवार को सुबह 8:30 के लगभग बताया कि 132 लाइन के कई पोल टेढ़े हो गए हैं इन्हें सुरक्षित तरीके से दुरुस्त करने के चलते जीएसएस से जुड़े गाँवों की बिजली आपूर्ति दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक बंद रहेगी ।