आंवला: आंवला में मेंढ पर मिट्टी लगाने को लेकर जानलेवा हमला, विवाद में तीन लोग हुए घायल, पुलिस से की गई शिकायत
आंवला थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में खेत की मेंढ पर मिट्टी लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। मंगलवार दोपहर दो बजे पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।