शामली: अब शामली के भाऊखेड़ा में राजपूत युवक के धर्मांतरण का मामला सामने आया, स्वामी यशवीर महाराज ने उठाई आवाज
Shamli, Shamli | Jul 1, 2026 बुधवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बघरा आश्रम से स्वामी यशवीर महाराज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें यशवीर महाराज ने शामली जिले के गांव भाऊखेडा निवासी एक राजपूत युवक के मुस्लिम युवती से शादी कर सहारनपुर के नानौता में रहने और युवती पक्ष द्वारा युवक का धर्मांतरण कराने और परिवार के लोगों को धमकी देने का आरोप लगाया है।