बिहार: मरसुआ गांव के दर्जनों महादलित परिवारों ने बिहार शरीफ स्थित एसपी कार्यालय में पहुंचकर खुद की सुरक्षा को लेकर दिया आवेदन
Bihar, Nalanda | Feb 8, 2024 गुरुवार को बेन प्रखंड क्षेत्र के मरसुआ गांव के दर्जनों महादलित परिवारों ने बिहार शरीफ के एसपी कार्यालय में पहुंचकर गांव के ही दबंगों के खिलाफ आवेदन दिया है। पीड़ितों ने परिवार और खुद की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि मरसुआ गांव में प्राथमिक विद्यालय की साफ सफाई करने गए थे, उसी दौरान गांव के ही दबंगों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए।