बिहार: कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार ने कहा- फ्लोर टेस्ट में फेल होगी एनडीए की सरकार
Bihar, Nalanda | Feb 8, 2024 बिहार शरीफ के कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार ने कहा कि 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार की सरकार गिरेगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा के कई विधायक महागठबंधन के संपर्क में हैं।