बिहार: DRCC बिहार शरीफ के प्रांगण में जिला स्तरीय सामुदायिक संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Bihar, Nalanda | Feb 8, 2024 DRCC बिहार शरीफ के प्रांगण में जिला स्तरीय सामुदायिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीविका डीपीएम ने कहा कि नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जीविका को आगे बढ़ाने को लेकर जिला स्तरीय सामुदायिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सामुदायिक सदस्यों के साथ जीविका के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।