कटोरिया: सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए कटोरिया आस-पास के कांवरिया पथ पर उमड़े श्रद्धालु।
Katoria, Banka | Aug 1, 2026 सावन मेला 2026 की पहली सोमवारी पर बाबाधाम देवघर में जलाभिषेक के लिए शनिवार दोपहर बाद कटोरिया आस-पास का कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कांवर यात्रा कर बाबाधाम देवघर जा रहे कांवरियों की भीड़ से कांवरिया पथ गेरुआमय बना रहा। इस दौरान बोल-बम के जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा।