इंदौर: नगर निगम फर्जी बिल घोटाला मामले में पुलिस ने फरार इनामी नगर निगम के ठेकेदार को माणिकबाग क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 23, 2024 इंदौर नगर निगम के घोटाला मामले में पुलिस के द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए माणिकबाग क्षेत्र से फरार इनामी नगर निगम के ठेकेदार मौसम व्यास को गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा नगर निगम दो फाइलों के माध्यम से दो करोड़ 49 लाख की फर्जी बिल लगाए थे। जिसमें से 2 करोड़ 22 लाख का भुगतान हो भी चुका है।