बहराइच: गजाधरपुर के पास दिल्ली से फखरपुर गांव आ रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेलवे में कोच अटेंडेंट था
बहराइच जिले में दिल्ली से वापस लौट रहे युवक लखनऊ बहराइच हाईवे पर स्थित नहर पुलिया के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।