हरदोई: गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन, लोगों ने कहा- 1 तारीख की बुकिंग के बावजूद नहीं पहुंचा सिलेंडर
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2026 जिले में रसोई गैस की आपूर्ति चरमराने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। स्थानीय गैस एजेंसी के बाहर बुधवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।