भाटपार रानी: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों के विलय के खिलाफ प्रदर्शन किया, कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के विलय को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा, साथ ही साथ सरकार को चेताया अगर सरकार इस नीति को वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन होगा।