भाटपार रानी: देवरिया क्लब में आयोजित हुआ युवा संवाद सांसद कार्यक्रम, सामाजिक और आर्थिक विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: शशांक
देवरिया क्लब में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने युवा संवाद संसद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें शहर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी बात रखी। वहीं जहां इसका थीम था ऑपरेशन सिंदूर के संदेश, रॉकेट कंपटीशन और अंतरिक्ष जागरूकता तथा अमृत प्रयास में युवाओं की भागीदारी।