मेसकौर: प्रखंड में बड़ा पीडीएस घोटाला उजागर, अंगूठा कहीं और, राशन कहीं और
नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गरीब परिवार का राशन 90 किलोमीटर दूर कौआकोल प्रखंड से फर्जी तरीके से उठा लिया गया। इस घटना ने न सिर्फ व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि जरूरतमंद परिवार को भूख के कगार पर ला खड़ा किया जानकारी शनिवार को सुबह 7 बजे प्राप्त।