शाहबाद: जन्मदिन पर बच्चों को वितरित की गई यूनिफॉर्म
Shahbad, Baran | Aug 8, 2026 शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना के संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के उपस्थित विद्यार्थियों को तैयार यूनिफॉर्म वितरित की। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल व शिक्षक मौजूद रहे।