सदर: लंका नगवा में पेंटर सोनू यादव हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 14, 2026 वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नगवा में 9 जून को हुए पेंटर सोनू यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी गोपी चंद चौरसिया (26) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है।