भिवानी: नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने संतों की जयंती को समाजसेवा और पर्यावरण से जोड़ा
श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के अवसर पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा गांव धनाना में व भिवानी स्थित महम रोड, ढाणा रोड और काली माता मंदिर रोड पर 51 पौधे रोपित किए गए। यह सेवा कार्य संतों, महापुरुषों की शिक्षाओं को धरातल पर उतारते हुए समाज और प्रकृति के प्रति कर्तव्य निभाने की एक मिसाल बना।