बाह: पिनाहट में प्रतिबंधित चंबल सेंचुरी क्षेत्र में ऊंटों से अवैध बालू खनन, वीडियो हुआ वायरल
पिनाहट चंबल सेंचुरी क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद अवैध बालू खनन लगातार जारी है। खनन माफियाओं ने कार्रवाई से बचने के लिए अब ट्रैक्टर-ट्रॉली की जगह ऊंटों से बालू ढुलाई का तरीका अपना लिया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऊंटों के जरिए दिनदहाड़े बालू खनन होता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने तैनात वन कर्मियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं