जगदीशपुर: जिले में फेरी और कार्गो सेवा के संचालन की अड़चनें दूर करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय
जिले में फेरी और कार्गो सेवा के संचालन में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता ने नगर आयुक्त अपर समाहर्ता राजस्व जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित संबंधित शिपिंग व निर्माण एजेंसियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है प्रशासन का मुख्य जोर घाटों पर पारदर्शिता लाने और मार्ग को पूरी तरह सुगम बनाने पर है