पवई: मझगांव डेम प्रभावितों को सम्मानजनक पुनर्वास मिलेगा: बृजेंद्र प्रताप सिंह
Pawai, Panna | May 15, 2026 पन्ना। मझगांव डेम परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री एवं बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बड़ी पहल की है। ग्राम बालूपुर, कुंवरपुर और बहनरी सहित कई गांवों के प्रभावित परिवार उनके कार्यालय पहुंचे और पुनर्वास, जमीन, मुआवजा व आवास संबंधी समस्याएं रखीं।