गाज़ीपुर: शहर के लाल दरवाजा पावर हाउस पर बिजली कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों ने आज गाजीपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।शहर के लाल दरवाजा पावर हाउस पर ये प्रदर्शन किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी और अभियंता शामिल रहे।प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 की कड़ी निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बिल को किसान विरोधी, उपभोक्ता विरोधी बताया।