बिसौली: आसफपुर में पांच दिवसीय कृषि आजीविका सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ
आसफपुर में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में 30 मई से संचालित कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को 4 बजे समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला प्रतिभागियों को जैविक खाद की महत्ता, प्राकृतिक खेती तथा कृषि से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।