वाराणसी। लंका पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से लगभग 51 किलो चाइनीज मांझा एवं 90 अन्टी बरामद की है। लंका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया।