तुरकौलिया: तुरकौलिया के बिजुलपुर में रविवार को एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी
तुरकौलिया के बिजुलपुर में रविवार एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल भेजी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि मृत महिला उक्त गांव के सोनू कुमार की 22 वर्षीया पत्नी राधा कुमारी थी। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम घटनास्थल से कई साक्ष्य व नमूना संग्रह कर अपने साथ लैब लेकर गई।