खेकड़ा: फिरोजपुर गांव में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक लापता, परिजन और पुलिस युवक की तलाश में जुटे
खेकड़ा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव से 24 वर्षीय युवक अजय लापता हो गया है। परिजनों ने 5 जुलाई को खेकड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी है और तलाश की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर निवासी कुलदीप पुत्र पंचदास ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा अजय उम्र 24 वर्ष 3 जुलाई की सुबह करीब 3:30 बजे घर से चला गया था। रविवार देर शाम करीब 8:30 बजे कुलदीप के