करेरा: बगेधरी अब्बल के बाढ़ प्रभावित गांव में जन अभियान परिषद द्वारा आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम आयोजित
विकासखंड करैरा के महुअर नदी किनारे बसे बाढ़ प्रभावित ग्राम बगेधरी अब्बल में चौपाल पर मप्र जन अभियान परिषद द्वारा आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के सहयोग से ग्रामीणों को बाढ़ आने व आग लगने की घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है इसको लेकर बाढ़ प्रभावित ग्राम बगेधरी अब्बल में 7-7 लोगों की 5 समीतियां बनाई जा रही है।