Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
mlarudhauli
No video available
विधानसभा 309 रूधौली RK मैरेज हाल परसा दमया में आयोजित #सामूहिक_विवाह समारोह में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद दिया
Basti, Basti
| Mar 8, 2025
#सामूहिक_विवाह
#others
#national
#none
MORE NEWS
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 14 जुलाई 2026 *"सुबह-सुबह जनता के बीच पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी"* *कीर्ति प्रकाश भारती ने बभनान में किया औचक भ्रमण, लोगों से संवाद कर सुनी समस्याएं, MRF सेंटर के संचालन के दिए निर्देश* *बस्ती।* जनपद को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* आज सुबह 6 बजे नगर पंचायत बभनान पहुंचे। उनके साथ उपजिलाधिकारी *राजेश यादव*, मण्डल कार्यक्रम प्रबंधक *अमरेन्द्र प्रताप सिंह* और नगर पंचायत बभनान की अधिशासी अधिकारी *कीर्ति सिंह* भी मौजूद रहीं। *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने नगर के विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान वे रास्ते में मिले आम लोगों से मिले, उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को भी सुना। स्थानीय लोगों ने नाली, सफाई और अतिक्रमण को लेकर अपनी बातें रखीं। वहीं वार्ड में हो रहे सीसी रोड निर्माण का भी निरीक्षण किया और बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अधिकारियों का निर्देश दिया *मुख्य राजस्व अधिकारी* ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। भ्रमण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था सामान्यतः संतोषजनक पाई गई। लेकिन कुछ जगहों पर नालियों में गंदगी देखकर *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने अधिशासी अधिकारी *कीर्ति सिंह* को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में सभी नालियों की सफाई विशेष अभियान चलाकर कराई जाए। ताकि हो रहे बरसात से पानी निकालने में समस्या ना हो बाजार क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति देखी गई। *मुख्य राजस्व अधिकारी* के निर्देश पर तत्काल अतिक्रमण हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। उन्होंने कहा कि फुटपाथ और सड़कें आमजन के लिए हैं, इन्हें अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी राजेश यादव ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजारों में नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने नगर पंचायत के MRF सेंटर का भी जायजा लिया। केंद्र अभी पूर्ण रूप से संचालित नहीं था। इस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह को एक सप्ताह के अंदर MRF सेंटर को शुरू कर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। *मुख्य राजस्व अधिकारी ने निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता भी परखी और संबंधितों को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को साफ-सफाई और बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए फील्ड में रहकर ही काम करना होगा। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती के सुबह-सुबह औचक निरीक्षक और जनता से सीधे संवाद से नगर पंचायत बभनान के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की स्थानीय नागरिकों ने मुख्य राजस्व अधिकारी ( CRO )कीर्ति प्रकाश भारती उपजिलाधिकारी राजेश यादव के संवेदनशील रवैया की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में साफ सफाई और व्यवस्था और बेहतर विकास होगा Kirti Prakash Bharti संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jul 14, 2026
#BastiPolice थाना वाल्टरगंज कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पैडा खरहरा चौराहे पर भ्रमण कर वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी गईं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया- https://t.co/YeqxIP6lVq
Basti, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026
आगामी त्यौहार श्रावण मास कांवरिया संघ व महाशिवरात्रि के संबंध में थाना स्थानीय पर संभ्रांत व्यक्तियों व डीजे/लंगर संचालकों एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण की मौजूदगी में पीस कमेटी की मीटिंग ली गई । https://t.co/4heb8rld74
Basti, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026
बस्ती दसिया एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध मामले में संतोष वर्मा पर मुकदमा दर्ज, बोले— "मुकदमे से डरने वाला नहीं हूं" #fallowers #वायरल #Nirmalupdates
Basti, Basti | Jul 13, 2026
*थाना छावनी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित* *सावन मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दिए गए निर्देश* *जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026* आगामी सावन मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना छावनी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंहके निर्देश क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह बैठक की गई। बैठक में हिंदू समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति, डीजे संचालक, लंगर/भंडारा संचालक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि सावन मास में कांवड़िया अयोध्या से सरयू जल भरकर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसी को देखते हुए मार्ग, समय, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, डीजे की अनुमति और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। *थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* ने कहा कि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को शासन के मानकों का पालन करने और निर्धारित समय सीमा में ही संचालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित लोगों से यात्रा से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल *112* या *1090* पर दें। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026
विधानसभा 309 रूधौली RK मैरेज हाल परसा दमया में आयोजित #सामूहिक_विवाह समारोह में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद दिया - Basti News