रक्षाबंधन पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने DC-SSP को बांधी राखी, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना
धनबाद: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाते हुए धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार को राखी बांधी। विधायक ने दोनों अधिकारियों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इस दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से जिलेवासियों सहित सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक और जिले के दोनों प्रमुख अधिकारियों के बीच भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और स्नेह का भाव देखने को मिला।