हाजीपुर: वैशाली जिले में स्व-गणना अभियान में वैशाली DM की अपील पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
वैशाली DPRO प्रेस रिलीज जारी करके शनिवार को रात लगभग 8 बजे बताया जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अपील पर जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 17 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक निर्धारित स्व-गणना में वैशाली जिले के निवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके फलस्वरूप स्वगणना के मामले में वैशाली जिला राज्य स्तर पर सबसे ऊपर चल रहा है।