बदरवास: गोलनदास मंदिर के पास घर के बाहर खड़ा लोडिंग वाहन हुआ चोरी, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद; वीडियो में दिखी एक संदिग्ध कार
बदरवास के गोलनदास मंदिर के पास रहने बाले एक आरओ वाटर सप्लायर का लोडिंग वाहन घर के बाहर से चोरी हो गया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।इस दौरान लोडिंग वाहन के साथ एक संदिग्ध कार भी नजर आ रही है। बदरवास थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बदरवास नगर के गोलनदास मंदिर के पास रहने वाले संतोष गुप्ता ने बताया वह आरओ वाटर सप्लायर का काम करते है।