सतबरवा: रबदा ग्राम पंचायत के परहिया टोला में आदिम जनजाति मूलभूत सुविधाओं से वंचित
सतबरवा प्रखंड के रबदा ग्राम पंचायत के परहिया टोला में आजादी के लंबे समय बाद भी विशेष रूप से कमजोर आदिम जनजाति (पीवीटीजी) परहिया समुदाय सरकार की योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा जैसे मूल अधिकारों के अभाव में यहां के निवासी रोजाना की जद्दोजहद कर रहे हैं।