कामां: पहाड़ी पुलिस ने 14 साल से फरार आरोपी को पकड़ा, दौसा पुलिस को किया सुपुर्द
थानाधिकारी ने बताया की 14 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी लियाकत निवासी सोमका को गिरफ्तार कर दौसा पुलिस के सुपुर्द किया गया।आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।न्यायालय से जारी वारंटों की पालना में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के लगातार प्रयासों से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। मंगलवार शाम 5 बजे दी जानकारी।