हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में सीएमओ ने जच्चा-बच्चा केंद्र का किया निरीक्षण, गंदगी देखकर जताई नाराजगी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गुरुवार को दोपहर कस्बे के बांकी मार्ग स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित जच्चा बच्चा केंद्र आदि का औचक निरीक्षण करके व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दिए। कार्यालय और आवासों के मध्य फैली गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मियों के आवासों को रंग रोगन करने को कहा है।