लेस्लीगंज: मुखिया अरविंद शुक्ला ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक से किया भ्रमण,एसआईआर का काम खत्म होते ही मंदिर निर्माण शुरू करा
शारदीय नवरात्र पर हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल से पंचायत के विभिन्न गांवों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने झरकटिया, बैरिया, सोनेसरई, हरतुआ और डबरा के पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा समितियों को सहयोग राशि प्रदान की। सोनेसरई पूजा पंडाल में संबोधन के दौरान मुखिया अरविंद शुक्ला ने