शिवपुरी नगर: आंधी-तूफान से उजड़ी आदिवासी बस्ती, पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
शिवपुरी वार्ड क्रमांक 17 स्थित पठारे कब्रिस्तान के पीछे शासकीय भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे आदिवासी एवं सहरिया परिवारों की झुग्गियां हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। झोपड़ियों के साथ-साथ तिरपाल उड़ जाने से घरों का सामान और खाने-पीने की सामग्री भी नष्ट हो गई, जिससे परिवारों के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।