चौरीचौरा: ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द-लक्ष्मणपुर रोड स्थित मां वैष्णो ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या-16 मुंडेरा बाजार निवासी मनोज कुमार वर्मा ने केस दर्ज कराया है।