फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम पिन्नापुरा में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किसान यूनियन मैदान में उतरी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Fatehabad, Agra | Jun 23, 2026 तहसील फतेहाबाद के ग्राम पूठपुरा में 15 जून को थार गाड़ी से हुई घटना के बाद पुलिस-प्रशासन पर पथराव के मामले में 23 लोगों को जेल भेजे जाने और 250 लोगों पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सक्रिय हो गई है। संगठन के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने मंगलवार को ग्राम पिन्नापुरा पहुंचकर पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात की।