शालीमारबाग विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता ने वार्ड नं. 55 के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को धन्यवाद समारोह में आमंत्रित किया है। यह समारोह एक भजन संध्या के रूप में आयोजित किया गया है, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका मीना शर्मा जी अपनी आवाज का जादू दिखाएंगी। इसके अलावा, पारिवारिक माहौल में प्रसाद भोज का भी आयोजन किया गया है।