चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को बोर्ड कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव,उपाध्यक्ष विजय कुमार साव,कार्यपालक पदाधिकारी के अलावे विभिन्न वार्ड के पार्षद उपस्थित हुए।