झांसी: सैंयर गेट के पास जमना गैस एजेंसी में दबंगई, गैस सिलेंडर मांगने पर ग्राहक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2026 सैंयर गेट के पास जमना गैस एजेंसी में दबंगई! गैस सिलेंडर मांगने पर ग्राहक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल दरअसल झाँसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर मांगना एक ग्राहक को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि सैंयर गेट स्थित जमना गैस एजेंसी के बाहर एक ग्राहक और एजेंसी कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई।