होली पर्व के पावन अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को 12 बजे डीसी ऑफिस से जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी प्रेम का त्योहार है, जो समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करता है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।