खरसिया: फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का खेल, स्क्रीनशॉट दिखाकर पेट्रोल पंप से दो बार में ₹6 हजार का पेट्रोल लेकर फरार
दर्रामुड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर एक शातिर कार चालक ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर दो बार में करीब ₹6 हजार का पेट्रोल भरवाया और फरार हो गया। जूटमिल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।