Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image

सलूणी कॉलेज के पास आज सुबह भारी बारिश के कारण भूस्खलन। Pahadi News

Chamba, Chamba | Jul 28, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति

MY Bharat चंबा द्वारा राजकीय महाविद्यालय चंबा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन

चंबा, 27 जुलाई 2026: MY Bharat चंबा द्वारा राजकीय महाविद्यालय चंबा में 27 जुलाई 2026 को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशा मुक्त भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ नशा मुक्त भारत शपथ के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं उपस्थित अतिथियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इसके उपरांत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. सपना बक्शी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रो. अविनाश तथा जिला युवा अधिकारी, MY Bharat, श्री राहुल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा उन्हें नशा मुक्त भारत अभियान का जन-जन तक संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता में अदिति ठाकुर, नुक्कड़ नाटक में रमनीश एवं टीम, रील मेकिंग में जतिन कुमार, स्लैम पोएट्री में स्नेहा, नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय चंबा की टीम, चित्रकला में गौरी तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रमनीश कपूर विजेता रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर यह संकल्प दोहराया गया कि भविष्य में भी MY Bharat चंबा युवाओं में सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण एवं नशा मुक्ति के प्रति जनचेतना बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

प्रेस विज्ञप्ति MY Bharat चंबा द्वारा राजकीय महाविद्यालय चंबा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन चंबा, 27 जुलाई 2026: MY Bharat चंबा द्वारा राजकीय महाविद्यालय चंबा में 27 जुलाई 2026 को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशा मुक्त भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नशा मुक्त भारत शपथ के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं उपस्थित अतिथियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इसके उपरांत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. सपना बक्शी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. अविनाश तथा जिला युवा अधिकारी, MY Bharat, श्री राहुल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा उन्हें नशा मुक्त भारत अभियान का जन-जन तक संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता में अदिति ठाकुर, नुक्कड़ नाटक में रमनीश एवं टीम, रील मेकिंग में जतिन कुमार, स्लैम पोएट्री में स्नेहा, नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय चंबा की टीम, चित्रकला में गौरी तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रमनीश कपूर विजेता रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर यह संकल्प दोहराया गया कि भविष्य में भी MY Bharat चंबा युवाओं में सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण एवं नशा मुक्ति के प्रति जनचेतना बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Chamba, Chamba | Jul 28, 2026