कांके: पहाड़ी मंदिर में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ यात्री शेड परिसर में हुई बैठक
Kanke, Ranchi | May 17, 2026 पहाड़ी मंदिर यात्री शेड परिसर में रविवार शाम करीब चार बजे पहाड़ी मंदिर में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ बैठक हुई। बैठक में पहाड़ी मंदिर में कथित भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और स्थानीय लोगों की उपेक्षा पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर की व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं है और चढ़ावे का कोई सार्वजनिक लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं कराया जाता।