गुमला: गुमला में एक ही रात घर और किराना दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Gumla, Gumla | Jul 30, 2026 शहर में एक ही रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी है। अज्ञात चोरों ने एक घर और एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में पीड़ितों ने गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।