पिपलोदा: काबुल खेड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति ने 26 वर्षीय युवक के साथ की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Piploda, Ratlam | Jul 24, 2024 ग्राम काबुल खेड़ी में शेर सिंह पिता सुजान सिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल के साथ रामपाल सिंह पिता बसंत सिंह निवासी काबुल खेडी ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर फरियादी के साथ चाकू से वार कर मारपीट की वही जान से मारने की धमकी दी। पिपलोदा पुलिस ने फरियादी के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध 115(2) 118(1) 351(3) बीएनएस व 323 324 506 भादवी में किया केस दर्ज।