देवबंद: थाना बड़गांव पुलिस ने बुजुर्ग की मदद के बहाने एटीएम बदलकर ₹56 हजार की ठगी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार
बड़गांव थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 हजार रुपये नकद और पांच एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब 20 दिन पहले जड़ौदा पांडा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर एक युवक और उसके साथ आए बुजुर्ग को मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया था।