राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत लेकर म्यूटेशन कराने का आरोप, 95 हजार रुपये लेने का वीडियो होने का दावा
कटिहार जिले के बारसोई अंचल अंतर्गत बलतर पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रवि कांत रंजन पर म्यूटेशन सहित विभिन्न राजस्व कार्यों के बदले अवैध रूप से रुपये लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से पंचायत में कार्यरत हैं और आम लोगों से विभिन्न कार्यों के लिए मोटी रकम लेने के बाद ही फाइल आगे बढ़ाते थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि म्यूटेशन कराने के नाम पर उनसे रुपये लिए गए। हालांकि, बाद में संबंधित आवेदन अंचलाधिकारी (सीओ) या राजस्व पदाधिकारी (आरओ) स्तर से निरस्त हो जाने के बावजूद कई लोगों को उनकी राशि वापस नहीं मिली। कुछ मामलों में शिकायत के बाद राजस्व कर्मचारी द्वारा रुपये लौटाने की भी चर्चा है। इसी बीच एक नया मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि एक व्यक्ति से म्यूटेशन कराने के नाम पर